MP Weather: 3 दिन वर्षा का दौर, आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली और तेज हवा, मौसम विभाग की चेतावनी

आगामी चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 26 जुलाई से सिस्टम कमजोर होने की संभावना है, जिसके बाद ही भारी बारिश से राहत की उम्मीद है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में झमाझम हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। आज मंगलवार को 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।इधर, 26 जुलाई से सिस्टम कमजोर होने की संभावना है, जिसके बाद ही भारी बारिश से राहत की उम्मीद की जा सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा जिलों के लिए गरज चमक के साथ भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट ।
  • सीहोर, बैतूल, हरदा, झाबुआ, देवास, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना और दमोह जिलों के लिए बिजली के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट ।
  • भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रेवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों के लिए तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट ।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 24 जुलाई को नीमच, भोपाल, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, सिंगरौली और शाजापुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 जुलाई को मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, हरदा और बैतूल में तेज बारिश होगी, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सहित बाकी जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।ग्वालियर चंबल में 28, 29 और 30 जुलाई को उत्तरी मप्र में तेज बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का अपडेट

ओडिशा के ऊपर स्थित कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ पार करते हुए एमपी में प्रवेश कर चुका है। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से गुजर रही है।कम दबाव के क्षेत्र द्रोणिका के असर से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्से विशेष तौर पर पूर्वी और दक्षिणी हिस्से जमकर बारिश हो रही है।इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्यप्रदेश में सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा का अनुमान है, वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मध्यम वर्षा होगी। फिलहालदो दिन तक अच्छी वर्षा का दौर जारी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews