MP Weather: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाएगा घना कोहरा, जल्द दस्तक देगी कड़ाके की ठंड

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में इस समय मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों से प्रदेश भर में बारिश और बूंदाबांदी का दौर देखा जा रहा था, जो अब थम चुका है। शहडोल और रीवा संभाग में हल्की बूंदाबांदी देखी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में आसमान साफ हो चुका है और तापमान में वृद्धि देखी गई है। आसमान साफ होने से तापमान में हुई वृद्धि ने लोगों को थोड़ी राहत भले ही दे दी हो लेकिन उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं इस मौसम को जल्द ही पलटने वाली है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। बर्फीली हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट होगी और ठंड की ठिठुरन बढ़ जाएगी।

कैसा होगा मौसम

आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो कल से जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है उसका प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर ना के बराबर दिखाई देने वाला है। प्रदेश में हवाओं में भी बदलाव नहीं होगा। मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में रात का तापमान बहुत तेजी से नीचे गिरेगा।

कहां छाएगा कोहरा

ग्वालियर, सिंगरौली, भिंड, मुरैना, दतिया, सीधी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यहां पर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रीवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, जबलपुर, अशोक नगर में हल्का कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

प्रदेश के ऊंचे इलाकों की बात करें तो यहां पर तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अधिकतर जगहों पर दिन का तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच देखा जा रहा है। रात का तापमान भी 10 से 13 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है। जिस हिसाब से मौसम चल रहा है उसे देखकर कहा जा सकता है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से अच्छी ठंड पड़ सकती है जो धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड में तब्दील होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews