MP Weather: मध्य प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, यहां गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश के आसपास कई मौसम प्रणालियों सक्रिय है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
rajasthan weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से अपना असर दिखाता नजर आ रहा है। पिछले 1 महीने से लगातार झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इस बारिश की वजह से जगह-जगह नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। बड़े बांधों में पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी और कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश की वजह से बरगी, सतपुड़ा, बाणसागर, जोहिला जैसे डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। बता दें कि एक मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से गुजर रही है उसकी वजह से लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से अब तक 18 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 11 इंच बारिश का अनुमान लगाया गया था और इसे 7 इंच ज्यादा बरसात हो चुकी है। आने वाले 2 से 3 दिन तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, अशोक नगर, टीकमगढ़, सतना, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक यहां साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।

यहां हल्की से मध्यम बारिश

इसी के साथ उत्तरी हिस्से के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर और भोपाल संभाग के कई जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश होगी। वहीं कुछ इसलिए ऐसे हैं जहां हल्की-फुल्की बौछार देखने को मिलने वाली है।

एक्टिव है कई सिस्टम

मौसम विभाग भर्ती की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के आसपास कहीं सारी मौसम प्रणालियों बनी हुई है। एक ट्रफ लाइन राजस्थान के हमीरपुर क्षेत्र से उत्तरी झारखंड और उससे लगे बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। वहीं एक पश्चिमी विकशॉप ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। अलग-अलग मौसम प्रणालियों की वजह से पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश देखने को मिल रहे हैं।

18 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

18 जुलाई के मौसम की बात करें तो भिंड, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, नीमच, निवाड़ी, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़, डिंडोरी, छतरपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में गलत चमक के साथ हल्की सी मध्यम बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews