
मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों अलग-अलग मिजाज दिखा रहा है। प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर लगातार जारी है। एक तरफ पानी गिर रहा है दूसरी तरफ गर्मी भी बढ़ रही है। गुरुवार को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले चार दिनों तक आंधी और बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है।
मौसम विभाग ने ग्वालियर और रतलाम सहित लगभग 27 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को छिंदवाड़ा, शाजापुर, भोपाल, उज्जैन, सागर, सतना, धार समेत कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला। जब बारिश का मौसम शुरू होने वाला रहता है उसके पहले प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिलता है। उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर ऐसे शहर है जहां का पर 40 डिग्री तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। चलिए जान लेते हैं कि आने वाला मौसम कैसा रहने वाला है।
यहां बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़, अशोकनगर, छतरपुर, कटनी, सागर, विदिशा, डिंडोरी, मंडला, बेतूल, हरदा, पांढुर्णा, अलीराजपुर, खंडवा, रतलाम, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, खरगोन, बड़वानी जैसे जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है और इसके साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
5 जून को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, बैतूल, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, कटनी, विदिशा, अशोक नगर, छतरपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, हरदा, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी जैसे जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां आंधी का असर
6 जून को मंदसौर, नीमच, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, मुरैना, भिंड, अशोक नगर, दतिया, विदिशा, निवाड़ी, सागर, टीकमगढ़, रायसेन, छतरपुर, रीवा, सीहोर, मंडला, सिवनी, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, शिवपुरी, खरगोन, गुना, धार, अलीराजपुर, बड़वानी में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। यहां पर आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
7 और 8 जून का मौसम
सात और आठ जून को खरगोन, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, सीहोर, हरदा,रतलाम, शाजापुर, अलीराजपुर, नर्मदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मंडला, बालाघाट, हरदा, देवास जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

