Mppsc exam : एक बार फिर एमपी पीएससी ने स्थगित की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा, अभ्यर्थियों का टूट रहा सब्र, पढ़े खबर

Mppsc exam : एक बार फिर एमपी पीएससी ने स्थगित की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा, अभ्यर्थियों का टूट रहा सब्र, पढ़े खबर

Mppsc exam : Mppsc द्वारा सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ली जाने वाली परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 28 जनवरी को ली जानी थी, लेकिन फिर इसे आगे बढ़ाकर 3 मार्च कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार अब इसे स्थगित कर दिया गया है। वहीं अभी इसको लेकर यह साफ नहीं किया गया है की यह परीक्षा कब ली जाएगी।

नई तारीख की नहीं की गई घोषणा:

दरअसल इसको लेकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमे परीक्षा स्थगित करने को लेकर सूचना दी गई है। हालांकि अभी पत्र में नई तारीखों का एलान आयोग की और से नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक अतिथि विद्वानों को अनुभव का लाभ देकर एक मौका दिया जाना था। हालांकि पीएससी द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। जिसके बाद इसके खिलाफ कई अभ्यर्थी कोर्ट पहुंचे थे। वहीं अब ऐसा माना जा रहा है की अभ्यर्थियों के लिए ऐसे में अलग से एक लिंक खोली जाएगी। जिसके बाद ही परीक्षा का नया शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

34 विषयों के 1669 पदों के लिए यह परीक्षा:

दरअसल आपको बता दें की 3 मार्च को इंदौर, भोपाल सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर यह परीक्षा ली जानी थी। जानकारी के अनुसार पहले दौर की परीक्षा 8 विषयों के लिए दो शिफ्ट में ली जानी थी। हालांकि 25 फरवरी को Mppsc द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसे एक बार फिर परीक्षा स्थगित कर दिया गया। दरअसल सहायक प्राध्यापक के कुल 34 विषयों के 1669 पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसके पहले दौर में 826 पदों के लिए परीक्षा ली जानी थी। इसमें मुख्यतौर पर बॉटनी, कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, होम साइंस, गणित और संस्कृत शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews