Indore News : फिसड्डी होता नजर आ रहा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य, अब तक इतनी यूनिट ही हो पाई इंस्टॉल

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नगर निगम द्वारा लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अभी हाल ही में एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत करीब 1 लाख से ज्यादा घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने है लेकिन अभी तक ये कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। बारिश आने से पहले इस कार्य को तेजी से करने का लक्ष्य बनाया गया था लेकिन निगम का अमला अभी कई अन्य कामों में व्यस्त चल रहा है जिस वजह से ये काम प्रभावित हो रहा है।

Indore News : अब तक इतनी यूनिट ही हो पाई इंस्टॉल

बता दे, करीब एक लाख से ज्यादा घरों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ने का टारगेट बनाया गया है। लेकिन अभी 20 दिनों में सिर्फ 100 यूनिट ही लगाई जा सकी। ऐसे में इस बार बारिश से पहले ये कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा। दरअसल, पिछली बार एक लाख घरों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा था इसलिए जल स्तर में सुधार हुआ था। लेकिन इस साल ऐसा नहीं किया जा सकता।

इस बार कई झोनों में काम शुरू ही नहीं हुआ। इस बार रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का अभियान फिसड्डी होता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक सभी बीओ, बीआई को निर्देश दिए गए थे कि 1500 स्क्वेयर से अधिक की छतों पर यह सिस्टम लगाना अनिवार्य है, मगर अब तक चुनिंदा जगह ही काम हुआ है। गौरतलब है कि इंदौर गौरव दिवस और अन्य कार्यक्रमों के चलते निगम का अमला व्यस्त चल रहा है। इस वजह से इस काम में दिक्कत आ रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews