Damoh News: दमोह में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Damoh News: दमोह के लोको क्षेत्र में एक युवक के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Damoh News: दमोह में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Damoh News: दमोह शहर की घनी आबादी वाले इलाके लोको क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल रात करीब 9 बजे शहर के रेलवे कॉलोनी से लगे लोको क्षेत्र में 20 साल के युवक साहिल सेन की हत्या कर दी गई। वहां से गुजर रहे साहिल के दोस्तों ने जब देखा कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच में ये बात आई सामने

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। जहां पहले से ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वही जांच के लिए पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां उन्हें ये पता चला कि साहिल सेन के ऊपर लोको क्षेत्र में रहने वाले एक युवक उसके भाई और पिता ने हमला किया है जिसमें उसकी मौत हो गई है। हालांकि इस वारदात के पीछे क्या कारण है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

डॉक्टर ने क्या कहा?

जिला अस्पताल के चिकित्सक विक्रांत चौहान ने बताया कि साहिल के दिल के पास घाव है जो चाकू जैसा है और इसी घाव की वजह से उसकी जान गई है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन आरोपी सामने आए हैं जिनकी तलाश के लिये टीमें बनाई गई है। इसके साथ ही अभी इस घटना की वजह अभी तक सामने नही आई है जिसका पता पुलिस कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”950195699″]

[dgv_vimeo_video id=”950194256″]

[dgv_vimeo_video id=”950195005″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews