MP Food: मध्य प्रदेश के इस शहर में 30 रुपए में मिलती है पेटीज की कई वैरायटी, दूर-दूर से पहुंचते हैं स्वाद के शौकीन

MP Food

MP Food Patties: भारत अपने बेहतरीन इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। यहां एक से बढ़कर पर्यटक स्थल मौजूद है, जो बहुत प्रसिद्ध है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के साथ भारत अपने बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है। गुजरात के स्वादिष्ट पकवान हो, राजस्थान का चटाकेदार खाना या फिर मध्य प्रदेश का नमकीन सब कुछ बहुत प्रसिद्ध है।

मध्य प्रदेश का खानपान लोगों को काफी पसंद आता है, क्योंकि यहां की हर डिश में नापतुला स्वाद होता है, जो उसे बेहतरीन बनाता है। आज हम आपको एमपी की राजधानी भोपाल में मिलने वाले एक लाजवाब स्वाद से रूबरू करवाते हैं। सबसे खास बात ये है कि आपको भोपाल में इंदौर का स्वाद चखने के लिए मिलेगा।

प्रसिद्ध है पेटीज

भोपाल के 10 नंबर में आपको स्वादिष्ट इंदौरी पेटीज का स्वाद चखने के लिए मिलेगा। इसे कई सारे इनग्रेडिएंट डालकर तैयार किया जाता है, जो खाने वाले को स्वाद का दीवाना बना देता है। पेट इसके अंदर पत्ता गोभी, प्याज, हरी चटनी, लाल चटनी, टोमैटो सॉस, व्हाइट सॉस, जीरा और सेव डालकर इसे स्वादिष्ट बनाया जाता है।

ज्यादा वैरायटी कम दाम

इस दुकान पर मिलने वाले इंदौरी पेटीज का स्वाद इतना जबरदस्त है कि लोग इसे खाने के लिए दूर-दूर से यहां पर पहुंचते हैं और कुछ तो परमानेंट ग्राहक भी हैं जिनके डेली रूटीन में यह पेटीज शामिल होता है। बहुत कम कीमत में यहां पर कई सारी वैरायटी मिल जाती है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करती है।

स्वाद है लाजवाब

किसी भी चीज का बेहतरीन स्वाद लोगों के बीच उसकी प्रसिद्धि का प्रमुख कारण बनता है। यही वजह है किस दुकान पर आलू पेटीज, पनीर पेटीज, तंदूरी पेटीज समेत कई तरह की वेराइटी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इन सभी का बेहतरीन स्वाद लोगों के बीच बहुत फेमस है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews