मध्य प्रदेश में आज से मतदाता सूची में जोड़े और हटाए जाएंगे नाम, चलेगा विशेष अभियान

voter list

Voter List MP: विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश में मतदाता सूची तैयार करने के लिए बुधवार से एक विशेष अभियान चलाया जाने वाला है। मतदाता सूची में नाम हटाने, जोड़ने और संशोधन करने के लिए 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। यह सभी काम होने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाने वाला है।

निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक रखी गई है। जिसमें उन्हें मतदाता सूची का प्रारूप उपलब्ध करवाया जाएगा।

मतदाता सूची में संशोधन

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन जिला स्तर पर किया जाने वाला है। 3 से 10 अगस्त तक बीएलओ मतदाता सूची का वाचन मतदाताओं के सामने करेंगे। एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता पाए जाते हैं तो उनका भौतिक सत्यापन भी होगा।

बीएलओ की मौजूदगी में मतदाताओं से आवेदन पत्र लिए जाएंगे। 12, 13, 19 और 20 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। ऐसे में जो मतदाता अपने आवेदन नहीं कर सके हैं उनसे आवेदन लिया जाएगा।

जागरूकता रथ रवाना

मतदाताओं तक सूची में संशोधन की जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। रथ के माध्यम से मतदाताओं को मतदान में भाग लेने की अपील करने के साथ ही सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन होने की जानकारी दी जाएगी।

ये कर सकेंगे आवेदन

जिन युवा मतदाताओं की 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी हो गई है, वह भी मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। 31 अगस्त तक जो आवेदन प्राप्त होंगे उन सभी के आधार पर संशोधन का निराकरण 22 सितंबर तक होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews