नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से किया सवाल, दिग्विजय को लेकर कही बड़ी बात

नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से किया सवाल, दिग्विजय को लेकर कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बयान पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से प्रश्न किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी से पूछा है कि महिलाओं के पहनावे पर नजर रखने वाले  दिग्विजय सिंह की सोच क्या “मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ से मेल खाती है”?

मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। दिग्विजय सिंह के एक बयान पर जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि – ये बुजुर्गवार नेता जिनकी महिलाओं के पहनावे पर नजर है, इनकी सोच के बारे में प्रियंका गांधी बताएं जो कभी महिलाओं को टंच माल कहते हैं कभी आइटम कहते हैं, आप बताइये कि इनकी सोच आपके “मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” सोच से कहाँ तक  मेल खाती हैं।

ये भी पढ़ें – उमा भारती के 12 ट्वीट- पढ़िए पिछड़े वर्ग, हिंदुत्व और भाजपा के लिए क्या कहा

नरोत्तम मिश्रा ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी इत्र कारोबारी के ठिकानों पर छापे में जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का खुलासा होने के बाद परिवारवाद वाले समाजवाद का असली चरित्र सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि अगर कथित समाजवादी सरकार में आ गए तो क्या करेंगे?

ये भी पढ़ें – Government Jobs 2022: यहां 956 पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, 15 जनवरी से आवेदन

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, MP को मिलेगा ये फायदा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews