NCB की टीम ने 1326 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

NCB की टीम ने 1326 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

NCB arrested 2 smugglers: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की इंदौर टीम ने एक ट्रक से 1326 किलो गांजा की बड़ी जब्ती की है, जिसमें NCB द्वारा 2 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस द्वारा उमरिया-कटनी रोड की बताई जा रही है। वहीं सामने आया है की इस ऑपरेशन की योजना NCB की टीम ने 8 से 10 फरवरी के बीच बनाई थी। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर गांजे की अंतरराज्यीय तस्करी इलाके में की जा रही है।

बोरियों में 1326 किलो गांजा मिला:

जानकारी में सामने आया है की NCB इंदौर की टीम ने शुक्रवार के दौरान रात को कटनी रोड पर ग्राम पथरा में एक ट्रक को रोका था, जिसमें प्याज भरे थे। मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के आधार पर टीम ने ट्रक ड्राइवर से प्याज की बोरियां खाली करवाईं। जिसके बाद नीचे की बोरियों में 1326 किलो गांजा मिला जिसने सभी को चौंका दिया। जानकारी में सामने आया है की गांजे की खेप सोनपुर, छत्तीसगढ़ से मंगवाई गई थी और इसे मध्यप्रदेश के मैहर ले जा रहे थे।

10 दिनों में एनसीबी की दूसरी बड़ी जब्ती:

NCB के जोनल निदेशक ऋतेश रंजन ने अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस साल ही 10 दिनों में एनसीबी ने यह गांजे की दूसरी बड़ी जब्ती है। इसके पहले भी, 31 जनवरी को एनसीबी की टीम ने एक कार को मिलनपुर टोल प्लाजा पर रोका था जिसमे, तकरीबन 154.895 किलो गांजा जब्त किया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews