नीमच: सरकारी स्कूल में सजेगा पटाखा बाजार, अस्थाई शेड का हो रहा है निर्माण

नीमच: सरकारी स्कूल में सजेगा पटाखा बाजार, अस्थाई शेड का हो रहा है निर्माण

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। दीपावली का त्यौहार नजदीक है पटाखे की दुकानें सजने का दौर शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी नीमच (Neemuch) के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में पटाखों की अस्थाई दुकानें लगाई जाएगी। यहां दुकानें लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

नगर पालिका ने विद्यालय परिसर में अस्थाई दुकानें बनाना शुरू कर दी है। जो लोग दुकाने लगाना चाहते हैं उनसे आवेदन मंगाए गए थे जिसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन की जांच करने के साथ लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पटाखों की दुकानें लगाने के अस्थाई लाइसेंस व्यापारियों को दिए जाएंगे।

दीपावली के त्यौहार को देखते हुए बाजारों में भीड़ भाड़ दिखने लगी है और प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। जिले में तीन जगह पर अस्थाई पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। नीमच के साथ जावद और मनासा में भी दुकाने लगेगी। जिले में लगभग 521 पटाखा दुकानों के आवेदन आए हैं जिन्हें सत्यापन के बाद लाइसेंस दिया जाएगा।

Must Read- बदहाल सड़कों से बिगड़ रहा है इंदौर का कारोबार, उद्योगपति कैंसिल कर रहे हैं सौदे

नीमच के शासकीय उच्चतर बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में अधिकारियों ने निरीक्षण कर अस्थाई शेड बनाने का काम शुरू करवा दिया है। यहां 100 से अधिक दुकानें लगने की बात कही जा रही है हालांकि अभी लाइसेंस जारी नहीं किए गए। सूची तय होने के बाद लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सभी दुकानें आवंटित होने के बाद यहां सुरक्षा संबंधी व्यवस्था भी नगर पालिका द्वारा की जाएगी।

सुरक्षा के इंतजाम प्रशासन द्वारा तो किए ही जाएंगे लेकिन जिन व्यापारियों को दुकान आवंटित हो रही है उन्हें भी अपने स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है। दुकानों के बीच में खाली जगह और पानी तथा बालू रेत के साथ बाल्टी रखने के नियमों का पालन दुकानदारों को करना होगा। 19 से 27 अक्टूबर तक दुकानदार यहां अपना पटाखे का व्यवसाय कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews