सीएम राइज स्कूल : अब विद्यार्थियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा, मंत्री सखलेचा ने किया भूमिपूजन

सीएम राइज स्कूल : अब विद्यार्थियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा, मंत्री सखलेचा ने किया भूमिपूजन

नीमच, कमलेश सारडा। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा (State MSME Minister Omprakash Sakhlecha) ने नीमच (Neemuch) जिले के जावद एवं सिंगोली में 33- 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों, सभी लोगों के सहयोग से हम सब मिलकर जावद क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश का अग्रणी क्षेत्र बनाएंगे। साथ ही स्कूलों कॉलेज के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को भी प्रारंभ से ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को भी सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे बच्चे शुरुआत से ही अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर, और शिक्षा के क्षेत्र में किसी से भी पीछे ना रह सके। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गोपाल चरण, नगर पंचायत जावद के अध्यक्ष सोहन लाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी, श्याम काबरा, सचिन गोखरू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक गण उपस्थित थे। मंत्री सखलेचा ने सीएम राईज स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़े…चाचा बना वहशी, दुष्कर्म के बाद की थी नाबालिग भतीजी की हत्या, गिरफ्तार

अब विद्यार्थियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा
मंत्री सखलेचा ने कहा कि क्षेत्र के कॉलेज में नए कोर्सेज प्रारंभ किए गए हैं। रोजगार की व्यवस्था भी की जा रही है। क्षेत्र के विद्यालयों और कॉलेजों में तकनीकी के विकास के लिए सुविधाएं एवं उपकरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में भी अत्याधुनिक सुविधा के माध्यम से डिजिटल बोर्ड के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी साथ ही विद्यार्थियों को लैपटॉप के माध्यम से भी बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े…खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, परिजनों ने एसपी ऑफिस के सामने शव को रखकर किया चक्का जाम

उन्होंने कहा, कि नई तकनीक के माध्यम से शिक्षा का बेहतर वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जावद क्षेत्र का कोई भी बच्चा तकनीकी या उपकरण की कमी के कारण किसी भी बच्चे से शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी मामले में पीछे ना रहे। सखलेचा ने कहा कि थोड़े समय के प्रयास से ही जावद क्षेत्र के 50 बच्चे सुपर फिफ्टी के रूप में सामने आए हैं। हमारा प्रयास है, कि अगले साल 150 से भी अधिक बच्चे Super50 बनने का प्रयास करें। हमें इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगन एवं मेहनत से प्रयास करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े…नीमच जिले के जावद तहसील में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

मंत्री सखलेचा ने कहा कि नीमच जिले में 126 नए उद्योगों पर काम शुरू हो गया है। प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कन्याओं का पूजन भी किया तत्पश्चात पूजा अर्चना कर सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन किया और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।

[dgv_vimeo_video id=”765235537″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews