
Neemuch News : नीमच जिले की जावद पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत आज अफीम की तस्करी करते हुए रंगे हाथों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 2 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की। जिसकी कीमत लगभग 2,30,000 है। इसके साथ ही 50 हजार की मोटरसाइकिल जब्त की है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो लोग बजाज मोटरसाइकिल पर सवार होकर अफीम की तस्करी कर रहे थे। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा -8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पंजीबद्ध कर लिया गया है। वहीं, आरोपियों की पहचान मुकेश उम्र 22 साल और भेरूलाल उम्र 19 साल निवासी लालपुरा थाना जावद के रुप में की गई है।

नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

