MP Transfer : राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पटवारियों के थोकबंद हुए तबादले, यहाँ देखें सूची

RAS transfer news

MP Transfer News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा हैं। इसी बीच एक बार फिर से नीमच जिले में पटवारियों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि नीमच जिले में पटवारियों के तबादलों को लेकर शुक्रवार को भू-अभिलेख से सूची जारी कर दी गई है। नीमच जिले की जावद तहसील में एसडीएम शिवानी गर्ग के आदेश पर 24 पटवारियों के स्थानांतरण हुए हैं। तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करना होगा।

यहाँ देखें सूची

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews