Collector Guideline: इंदौर में प्रॉपर्टी की नई कलेक्टर गाइडलाइन 1 अप्रैल से होगी लागू, यहां जानें नए रेट

Collector Guideline: इंदौर में प्रॉपर्टी की नई कलेक्टर गाइडलाइन 1 अप्रैल से होगी लागू, यहां जानें नए रेट

Collector Guideline: इंदौर में आवासीय प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइनें को केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल की मंजूरी मिल चुकी हैं। दरअसल इसके बाद, जिले में कुल 5085 क्षेत्रों में से 2300 क्षेत्रों में बढ़ोतरी की गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार, आवासीय प्लॉटों की वृद्धि में औसत 10% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 130 क्षेत्रों में 50 से 75 और 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक इन गाइडलाइनों का 1 अप्रैल से लागू होना है।

अलग-अलग क्षेत्रों में रेटों की बढ़ोतरी

दरअसल इस नई गाइडलाइन के तहत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में आवासीय प्लॉटों की बढ़ती कीमतों में अलग-अलग इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार इसमें शहरी क्षेत्र में समाजवाद नगर, शेखर सेंट्रल, और गुलमोहर कॉलोनी के क्षेत्रों में एकमुश्त रेट में वृद्धि हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंहासा और माली बरोडिया के क्षेत्रों में कम रेटों की वृद्धि की गई है।

यहां देखे नए रेट:

गाइडलाइन के अनुसार महंगे क्षेत्र:

एमजी रोड, वार्ड 57 ओल्ड पलासिया: 12,000 रुपए प्रति वर्गफीट
शेखर सेंट्रल: 10,000 रुपए प्रति वर्गफीट
स्नेह नगर: 11,000 रुपए प्रति वर्गफीट
गुलमोहर कॉलोनी: 7,000 रुपए प्रति वर्गफीट
वेयर हाउस रोड, रानीपुरा: 9,000 रुपए प्रति वर्गफीट
जवाहर मार्ग: 9,000 रुपए प्रति वर्गफीट
राजानी भवन: 10,000 रुपए प्रति वर्गफीट
जेल रोड: 11,000 रुपए प्रति वर्गफीट
अनूप नगर: 12,000 रुपए प्रति वर्गफीट

गाइडलाइन के अनुसार सस्ते क्षेत्र:

सिंहासा: 300 रुपए प्रति वर्गफीट
सिंदोड़ा, कलारिया: 100 रुपए प्रति वर्गफीट
माली बरोडिया, पानोड़, आख्या: 100 रुपए प्रति वर्गफीट
पिवड़ाय: 110 रुपए प्रति वर्गफीट
हासांखेड़ी: 270 रुपए प्रति वर्गफीट

इसके साथ ही, नई गाइडलाइनें इंदौर के आवासीय प्रॉपर्टी बाजार को नई दिशा में बदल सकती हैं। गाइडलाइनों की बढ़ोतरी ने क्षेत्रों की महंगाई की दिशा को दर्शाया है। हालांकि इससे समझा जा सकता है की इंदौर में कहीं न कहीं प्रॉपर्टी में उछाल दिखाई दे रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews