MP Weather: मंगलवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, बादल-बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार-बुधवार सात संभागों के साथ मालवा और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है।
MP Weather update

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार-बुधवार ( 27-28 जनवरी 2026) को 6 संभागों के कुछ और मालवा व बुंदेलखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार (25 जनवरी 2026) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 °C शिवपुरी में दर्ज किया गया। रतलाम, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर (निवाड़ी), दतिया व गुना जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, सीधी, रीवा, सागर, रायसेन, दमोह और पचमढ़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। राजगढ़ में 6.5 °C, दतिया में 7.4 °C, मरुखेड़ा (नीमच) में 7.6 °C, गुना में 7.7 °C रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5°C खंडवा में दर्ज किया गया। सोमवार (26 जनवरी 2026) सुबह नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सीधी, उज्जैन, दमोह, सतना, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, खजुराहो में कोहरा छाया रहा।

आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। एक ट्रफ दक्षिण पंजाब से कच्छ तक फैली हुई है, जो पश्चिमी राजस्थान और उत्तर गुजरात से होकर समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई पर है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही हैं, जिसमें तेज़ हवाएं 130 नॉट की गति से समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर चल रही हैं।
  • 26 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है। इसके असर से 27-28 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में मावठे (हल्की बारिश/बूंदाबांदी)
    की स्थिति बनेगी। तापमान में गिरावट के चलते ठंड का भी असर तेज होने का अनुमान है। 30 जनवरी 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

इन जिलों में 2 दिन बारिश का अलर्ट

27 जनवरी (मंगलवार): भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम।
28 जनवरी (बुधवार): जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा और रायसेन।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews