गोवा नहीं मध्यप्रदेश का ये आइलैंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, उठा सकते हैं शिकारा का लुत्फ

Hanuwantiya Island

Hanuwantiya Island : सर्दियों के मौसम में सबसे ज़्यादा लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग तो पहले से ही डेस्टिनेशन इस पसंद कर लेते हैं जहां उन्हें घूमने जाना होता है। भारत में ऐसी कई सारी जगहें मौजूद हैं जहां सर्दियों में घूमने का मजा कुछ और ही होता है। वैसे तो सबसे ज्यादा लोग सर्दियों में गोवा घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। गोवा देश ही नहीं दुनिया का सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है जहां लोगों को छुट्टियां मनाना सबसे ज्यादा पसंद आता है।

बॉलीवुड सेलेब्स भी सबसे ज्यादा गोवा घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों गोवा नहीं बल्कि मध्यप्रदेश का एक ऐसा हिडन टूरिस्ट प्लेस है जो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। उस जगह को मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों लोग उस डेस्टिनेशन पर सबसे ज्यादा घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। आपको शायद ही उस हिडन डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी होगी। आज हम आपको मध्यप्रदेश के मिनी गोवा के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं –

मिनी गोवा के नाम से मशहूर है Hanuwantiya Island

Hanuwantiya Island

आपको बता दे, मध्य प्रदेश में गोवा से भी सुंदर और एडवेंचर से भरपूर डेस्टिनेशन मौजूद है जिसका नाम हनुवंतिया टापू है। हनुवंतिया टापू के नाम से मशहूर ये डेस्टिनेशन खंडवा जिले में स्थित है। ये एमपी का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। दरअसल नर्मदा नदी के बीच हनुवंतिया आइसलैंड खूबसूरत नजारों और वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है।

क्रिसमस और न्यू ईयर पर होगा इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन

Hanuwantiya Island

हर साल हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए आते हैं। वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर के वक्त यहां पर 1 हफ्ते तक इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इस बार पर्यटकों को जल महोत्सव में हाउस बोट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उठा सकते हैं शिकारा का लुत्फ

यह सुविधा अब तक कश्मीर के दल हौजी में मिलती थी लेकिन अब मध्य प्रदेश के हनुवंतिया में भी पर्यटक कश्मीर के शिकारा की तरह एहसास कर पाएंगे। इसके अलावा लोगों को जलाशय के बीच सगाई या पार्टी जैसे इवेंट करने का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। आप भी इस सर्दी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप मध्यप्रदेश के हनुवंतिया टापू घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको गोवा जैसा फील मिलेगा।

इन एक्टिविटीज का उठा सकते हैं लुत्फ

  • टापू पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है और यहां आप ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • यदि आप वाटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो यहां आपको फ्लोटिंग (राफ्टिंग) का भी आनंद उठा सकते हैं।
  • इसके अलावा, जीप सफारी का आनंद भी ले सकते हैं।
  • हनुवंतिया टापू मध्य प्रदेश के पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग समान स्थल है। यहां आपको मोर, काले सारस और यूरोपीय ऑस्ट्रे जैसे प्रमुख पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
  • यहां आप हॉट एयर बैलून के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा डाइविंग, वॉटर ज़ोरिंग, वॉटर पैरासेलिंग और बोटिंग जैसे एक्टिविटिज का भी आनंद ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews