VR technology: मंदिर परिसर में वीआर तकनीक से अब रोज दो घंटे नि:शुल्क भस्म आरती देख सकेंगे श्रद्धालु

VR technology: मंदिर परिसर में वीआर तकनीक से अब रोज दो घंटे नि:शुल्क भस्म आरती देख सकेंगे श्रद्धालु

VR technology: महाकालेश्वर मंदिर समिति ने 10 महीने पहले ही वीआर तकनीक से भस्म आरती दर्शन की सुविधा शुरू की थी। दरअसल इसके माध्यम से, श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर के गर्भगृह से सीधे जुड़कर सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती का आनंद लेने का अनूठा अनुभव मिल रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर किया गया ऐलान:

इसको लेकर महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने इस सुविधा का ऐलान करते हुए बताया कि इस महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नि:शुल्क रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को भस्म आरती में शामिल होने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वीआर तकनीक से दर्शन की नई दिशा:

महाकालेश्वर मंदिर की यह सुविधा वीआर तकनीक का उपयोग करने का एक नया तरीका है जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर की अनूठी और अद्वितीय भस्म आरती का आनंद मिल सकता है। जानकारी के अनुसार यह सुविधा इस महीने के 15 तारीख तक उपलब्ध रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को और भी अधिक सुविधा मिलेगी।महाकालेश्वर मंदिर में इस नई सुविधा से श्रद्धालुओं को अब और भी आसानी से भस्म आरती का अनुभव होगा।

दरअसल महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के महाकाल मंदिर में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही महाकाल की भस्म आरती में भी लगातार भीड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं इसको देखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews