Visa Camp Indore : अब इंदौर से विदेशी उड़ान को लगेंगे पंख, हर हफ्ते मिलेगी इन देशों की वीजा सुविधा

Visa Camp Indore

Visa Camp Indore : इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ लगातार नए-नए नवाचार के लिए जाना जाता है। हर कोई इंदौर के नए स्वरूप को देखकर खुश हो जाता है। सभी चीजों के मामले में खास होने के साथ ही इमर्जिंग सिटी इंदौर एयर ट्रैवल के मामले में भी सबसे आगे हैं। देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से आए दिन नई-नई फ्लाइट्स की शुरुआत तेजी से की जा रही हैं। इंदौर से विदेश को भी सीधा कनेक्ट किया जा रहा है।

Visa Camp Indore : इंदौर में मिलेगी इन देशों की वीजा सुविधा 

इतना ही नहीं विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब वीजा की फैसिलिटी भी शुरू की जा रही हैं। जिसकी तहत इंदौर से यात्रियों को कई देशों के लिए वीजा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

अभी तक तो इंदौर में समय-समय पर ट्रैवल एजेंटों द्वारा वीजा के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन लगाया जाता रहा है। लेकिन अब इस सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। शहर से विदेश की यात्रा करने वालों को अब मुंबई और दिल्ली के एम्बेसी में नहीं जाना पड़ेगा।

अब इंदौर में ही उसकी सुविधा दी जाएगी। क्योंकि कुछ ट्रेवल एजेंसी इसकी सुविधा देने जा रही है। ये इंदौर शहर में ही दी जाएगी। ऐसे में यात्री अब शहर से ही स्विट्जरलैंड, यूके, डेनमार्क, फ्रांस के लिए वीजा बनवा सकेंगे। इसके लिए हर सप्ताह में एक कैंप लगाया जाएगा।

ऐसे में अब यूरोप और फ्रांस जाने वाले यात्रियों को इंदौर में ही वीजा के लिए अप्रूवल दिया जा सकेगा। इसकी शुरुआत वैसे तो कोरोना के पहले की जा चुकी हैं लेकिन अब इसे हर सप्ताह कैंप लगा कर बढ़ावा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews