Mahakal Temple : अब महाकाल में सिर्फ इन ही लोगों को मिलेगा प्रवेश, ये है वजह

Mahakal Templem, mp election

Mahakal Temple : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एक खबर सामने आई थी जिसमें दूर से बाबा महाकाल के दर्शन करने और भस्म आरती में शामिल होने आए भक्तों के साथ ठगी की गई। जिसके बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्शन ने सख्त कार्यवाई करते हुए अधिकृत पंडे पुजारी तथा उनके प्रतिनिधियों को ही मंदिर में प्रवेश देने के निदेश दिए।

इतना ही नहीं निर्देश के बाद मंदिर में अनाधिकृत पंडे पुजारियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके लिए अब मंदिर प्रशासन ने भी अधिकृत पुजारी और पुरोहितों के पहचान पत्र बना कर तैयार कर लिए है। अब जल्द ही इन सभी की पहचान पत्र का विवरण करना शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, सहायक प्रशासक मूलचंद जून वालों ने अपनी टीम के साथ मंदिर जाकर सभी पुजारी और पुरोहित को इसकी जानकारी। साथ ही अनाधिकृत लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी। साथ ही ये भी बताया गया कि आने वाले समय में मंदिर में सिर्फ वही लोग प्रवेश कर सकते हैं जिनके पास अधिकृत कार्ड रहेंगे।

उसके अलावा कोई भी मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। वहीं भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। उनके ऊपर कोई रोक नहीं लगाई गई है। ये भी बताया गया है कि सभी पंडे पुजारी को मंदिर के नियमों का पालन करना अनिवार्य है अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews