Madhya Pradesh News: अब खुले बोरबेल की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, रीवा की घटना के बाद प्रशासन हुआ सख्त

Madhya Pradesh News: अब खुले बोरबेल की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, रीवा की घटना के बाद प्रशासन हुआ सख्त

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा में खुले बोरवेल में गिरने से हुई एक बच्चे की मौत के बाद, इंदौर संभागायुक्त ने सभी जिले के कलेक्टरों को गंभीरता से खुले बोरबेल की जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में सख्ती बरतने और खुले बोरवेल को बंद करने का निर्देश भी दिया गया है।

जानकारी के अनुसार संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिया है कि, लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंतित है, सभी जिलों में खुले बोरवेल को बंद करने का काम गंभीरता से किया जाना चाहिए।

बोरवेल की सूचना दी जाएगी, तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा:

संभागायुक्त ने वीसी के माध्यम से हुई चर्चा में गर्मियों के समय में पेयजल आपूर्ति पर भी ध्यान दिया हैं। जानकारी के अनुसार इस बैठक में, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि जिले में सरकारी तंत्र के माध्यम से खुले बोरवेल की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा, जब भी किसी नागरिक द्वारा खुले में बोरवेल की सूचना दी जाएगी, तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

दरअसल इस बैठक में, विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने अपने जिलों में विफल नलकूप सहित खनन किए गए सभी बोरवेल के बारे में संदर्भ संग्रहीत कर लिया है। वहीं इस जानकारी को राजस्व और पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यों के माध्यम से पुष्टि की जा रही है।

कलेक्टर आलीराजपुर अभय बेड़ेकर ने भी इस बैठक में बताया कि उनके जिले में पिछले दिसंबर में एक बच्चे की बोरवेल में गिरने की घटना घटी थी। इसके बाद से प्रशासन सतर्क रह रहा है और कार्रवाई कर रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews