MP Toll Tax: मध्य प्रदेश में महंगा हुआ सफर, 6 स्टेट हाईवे समेत 4 नेशनल हाईवे पर बढ़ाया गया टोल टैक्स, देखें नए रेट

Chhattisgarh Toll Rates Hike

MP Toll Tax Hike: 1 अप्रैल से नया महीना शुरू होते ही कई सारे परिवर्तन देखने को मिले हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जहां कटौती की गई है, तो मध्य प्रदेश में टोल टैक्स और प्रॉपर्टी समेत कई सारी चीज महंगी हो चुकी है। इस महंगाई का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। प्रदेश के 102 टोल बैरियर में से 10 पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। वहीं, प्रॉपर्टी की कीमत कुछ जगहों पर 95% तक बढ़ाई गई है। रजिस्ट्री भी महंगी हो चुकी है और अब सरकार स्टांप ड्यूटी ज्यादा लेगी।

बढ़ाया गया टोल टैक्स

मध्य प्रदेश में 10 टोल नाकों पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। इसमें से चार नेशनल और छह स्टेट हाईवे के टोल हैं, जहां टैक्स में वृद्धि हुई है। थोक मूल्य सूचकांक की दर सामने आने के बाद यह वृद्धि की गई है। बता दें की जो टोल एमपीआरडीसी की देखरेख में संचालित किए जाते हैं। वहां के टैक्स में बढ़ोत्तरी का ऐलान पहले ही किया जा चुका था, जो 1 अप्रैल से प्रभावी हो चुका है।

इन नेशनल हाईवे पर बढ़ा टोल

रीवा से एमपी-यूपी बॉर्डर, ब्यावरा से एमपी-राजस्थान बॉर्डर, ग्वालियर-भिंड से एमपी-यूपी बॉर्डर, मनगवां से एमप-यूपी बॉर्डर पर टोल टैक्स एक से साढ़े 3 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

MP Toll TaxMP Toll TaxMP Toll TaxMP Toll Tax

इन स्टेट हाईवे पर बढ़ा टोल

भोपाल-देवास, मंदसौर-सीतामऊ, जावरा-नयागांव, लेवड़-मानपुर, चांदपुर-अलीराजपुर, जावरा-नयागांव स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स में 7 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।

MP Toll TaxMP Toll Tax

बढ़े प्रॉपर्टी के दाम

इधर जिला और केंद्रीय मूल्यांकन समिति के निर्णय के बाद जमीनों के दाम भी बढ़ गए हैं। राजधानी भोपाल में कई जगहों पर 95% तक की बढ़त देखी गई है। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर जैसी जगहों पर भी बढ़ी हुई कीमतों का असर देखने को मिल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews