
Davv Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी डीएवीवी में आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर विवाद छिड़ जाता है। जिसके बाद पुलिस को अपने फाॅर्स का सहारा लेकर उसे शांत करना पड़ता है। अभी हाल ही में ऐसा ही एक मामला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के आई ई टी संस्थान के डायरेक्टर संजीव टोकेकर का पुतला एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्र संघठन ने मिल कर कैंपस में फूंका। जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना मिली और पुलिस अपने दल के साथ कैंपस पहुंच गई।
जब पूछताछ की गई तो ये सामने आया कि आईआईटी संस्थान की हॉस्टल वार्डन की हर गलती का समर्थन किया जाता है। इस वजह से डायरेक्टर का पुतला फूंका गया। दरअसल, हॉस्टल वार्डन छात्रों से अवैध वसूली करती हैं और हॉस्टल में मनमानी करती हैं। लेकिन इस पर कोई भी एक्शन डायरेक्टर द्वारा नहीं लिया जाता है। ऐसे में आज इस मामले को लेकर छात्र संगठन ने डीएवीवी के रजिस्टार और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई करने की मांग की। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?
जानें पूरा मामला
[dgv_vimeo_video id=”872097080″]
शनिवार के दिन डीएवीवी के आरएनटी मार्ग परिसर में आई ई टी के डायरेक्टर संजीव टोकेकर के कार्यशैली से नाराज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने डायरेक्टर का पुतला फूंका और डायरेक्टर पर हॉस्टल की वार्डन को लेकर कई आरोप भी लगाए गए। छात्रों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी वार्डन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई इतना ही नहीं डायरेक्टर उल्टा उनका साथ देते हैं।
छात्र नेता ने कई आरोप वार्डन को लेकर कुलपति पर भी लगाए। सभी का कहना है कि जब वार्डन पर पहले किसी शिकायत में जांच चल रही है तो उन्हें दूसरी जगह पोस्ट क्यों किया गया? वहीं कहा गया की अगर इस मामले में समय रहते हल नहीं निकाला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”872097192″]
इस मामले को लेकर डीएवीवी की कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व में आई शिकायतों के संबंध में और हॉस्टल, मेस को लेकर विश्वविद्यालय के नियमों और किए गए बदलाव की बात कहीं। इसके अलावा इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष साक्षी शुक्ला भी कुलपति से मिलने पहुंची। ऐसे में उन्हों शिकायतों का जिक्र कुलपति से किया साथ ही लिखित एक ज्ञापन भी महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कुलपति को सौंपा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
