Indore News : MY अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने खोला मोर्चा, आंदोलन की रुपरेखा तैयार, सूत्रीय मांगों की कर रहे मांग

Indore MY Hospital

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल में में नर्सिंग स्टाफ द्वारा मोर्चा खोला गया है। वह अपनी 10 सूत्रीय मांगों की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। 3 जुलाई से शुरू हुए सूत्रीय मांगों को लेकर इस आंदोलन में मंगलवार नर्सिंग स्टाफ द्वारा आने वाले समय में आंदोलन की रूपरेखा बताई गई।

Indore News : आंदोलन की रुपरेखा तैयार

[dgv_vimeo_video id=”842116737″]

जानकारी के मुताबिक, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी और एजुकेशन हब इंदौर में नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से अपनी मांगे मनवाने के उद्देश्य से आंदोलन की शुरुआत करते हुए 3 जुलाई को एक लिखित ज्ञापन इंदौर कलेक्टर को सोपते हुए 4 जुलाई यानी मंगलवार को पत्रकारों के समक्ष अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ब्यौरा रखा।

साथ ही में ये भी देवीणा मैथुस द्वारा कहा गया है कि समय रहते मांगे मानी जाती हैं तो ठीक है नहीं तो अन्यथा तैयार किए गए प्लान के मुताबिक समय से अधिक काम किया जाएगा जो कि रोजाना एक घंटे दूसरे दिन दो घंटे काम ज्यादा करेंगे। इतना ही नहीं ये भी कहा गया कि 10 जुलाई से पूरी तरह काम बंद कर आंदोलन की राह पर नर्सिंग स्टाफ जाएगा। इसके अलावा 10 सूत्रीय मांगों में मुख्यता नर्सिंग स्टाफ को ग्रेड 2 का दर्जा रात्रि कालीन भत्ता 300 रुपये दिया जाए और स्टाइ फंड में बढ़ोतरी के साथ तीन और चार इंक्रीमेंट भी जो रीवा और ग्वालियर में दिया जा रहा है। वह हमें भी दिया जाना चाहिए।

इंदौर से शकील अंसारी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews