Corona: ग्रामीण क्षत्रों में उतरे अधिकारी, ग्रामीणों को समझाया डरें नहीं सावधानी रखें

Corona: ग्रामीण क्षत्रों में उतरे अधिकारी, ग्रामीणों को समझाया डरें नहीं सावधानी रखें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब ग्वालियर जिला प्रशासन सख्ती और समझाइश पर उतर आया है। जिला प्रशासन के अधिकारी अब मैदान में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बता रहे हैं।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल (CEO Kishore Kanyal) शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में गए उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपको  डरने की नहीं लेकिन सावधानी बरतने की जरुरत है थोड़ी सी भी असावधानी परेशानी का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें – World Happiness Day: कितने खुशहाल हैं हम, जानें 149 देशों की सूची में भारत का स्थान

शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल (CEO Kishore  Kanyal)  ने मुरार जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंधोली, आरोली, टिहोली तथा हस्तिनापुर वैक्सीनेशन सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा टीकाकरण कार्य में लगे चिकित्सकों और अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की। श्री कान्याल ने कोरोना टीकाकरण केन्द्र  (Corona Vaccination Center) पर उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि कोरोना (Corona) से बचने के लिये टीकाकरण अवश्य कराएँ। यह टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल (CEO Kishore Kanyal) ने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि वे घर से बाहर जब भी निकलें तो मास्क अवश्य पहनें। इसके साथ ही दो गज की दूरी हमेशा बनाए रखें। खुद भी सावधान रहें और लोगों को भी सावधान करते रहें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएँ। किसी भी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम न आयोजित किए जाएं, जिसमें अधिक लोग एकत्रित हों। कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय सावधानी ही है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल (CEO Kishore Kanyal) ने भ्रमण के दौरान भदावना कुण्ड का भी अवलोकन किया। भदावना कुण्ड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध में जनपद सीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरार राजीव मिश्रा व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews