Omkareshwar : दिल्ली से आए परिवार के साथ ओंकारेश्वर मंदिर के कर्मचारियों की हाथापाई, वीडियो वायरल

Omkareshwar

Omkareshwar : मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में अक्सर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती हैं। दूर-दूर से भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं और घंटों लाइन में खड़े रहकर दर्शन करने का इंतजार करते हैं। कुछ लोग वीआईपी दर्शन भी करते हैं। दरअसल जिन लोगों को जल्दी दर्शन कर के वापस निकलना होता है वो वीआईपी दर्शन के लिए अलग से पैसे देते हैं। लेकिन मंदिर में वीआईपी दर्शन की सुविधा बंद कर दी गई है उसके बाद भी ठगों ने लोगों के साथ ठगी करना बंद नहीं की।

Omkareshwar में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूल रहे पैसे

अभी हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि बीते दिन मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ ठगी की गई। इतना ही नहीं जब ठगी का खुलासा हुआ तो मारपीट भी की गई। दरअसल, कुछ दलालों द्वारा वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर यात्रियों से मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। रविवार के दिन भी ऐसा ही हुआ। दिल्ली से दर्शन करने आए एक परिवार से पैसे वसूल लिए गए लेकिन उन्हें वीआईपी दर्शन नहीं करवाया गया। ऐसे में दिल्ली से आए परिवार की मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के साथ हाथापाई हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”820370970″]

इस मामले को पुलिस ने जैसे तैसे संभाला तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने भी दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समझाइश भी दी। आपको बता दे, ओंकारेश्वर में दर्शन करने जाने के लिए पहले दो पुल चालू थे लेकिन अभी दो माह से एक झूला पुल बंद है जिसकी वजह से सिर्फ एकमात्र पुराने पुल से आवागमन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”820371081″]

ये एक बड़ी चुनौती भी है। क्योंकि अवकाश वाले दिन यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती हैं। ऐसे में भक्तों को संभालना मुश्किल हो जाता है। कई बार श्रद्धालुओं को परेशानी तथा मंदिर व प्रशासन के कर्मचारियों को विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं मंदिर की व्यवस्था की मांग को सरकार भी गंभीरता से नहीं ले रही है ना ही पब्लिक ट्रस्ट व्यवस्था ठीक से की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews