पन्ना पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भगवान जुगल किशोर को दिया राम मंदिर का आमंत्रण

VD Sharma ,Lord Jugal Kishore invited to visit Ram temple

Lord Jugal Kishore invited to visit Ram temple : इन दिनों पूरा देश राममय है , प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाले भक्तों को अब केवल 22 जनवरी का इंतजार है जब वे अपनी आँखों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते और उन्हें मंदिर में स्थापित होते देखेंगे, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले अक्षत (चावल) बांटे जा रहे हैं, आमंत्रण दिए जा रहे हैं, इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज पन्ना पहुंचे और भगवान जुगल किशोर जी को राम मंदिर में आने का निमंत्रण दिया।

विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना पहुंचे उन्होंने भगवान जुगल किशोर जी के दर्शन किये और उन्हें अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया, वे सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में शामिल हुए और अयोध्या आने का निवेदन किया।

22 जनवरी को बनेगा भारत और दुनिया का इतिहास 

मीडिया से बात करते पन्ना खजुराहो सीट से भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि  22 जनवरी को दुनिया और भारत का इतिहास बनने वाला है रामलला विराजमान होंगे,  प्राण प्रतिष्ठा होगी, 500 वर्षों के इंतजार के बाद लाखों लोगों के बलिदान के बाद रामलला  की मूर्ति की प्रतिस्थापना होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत वहां उपस्थित होंगे।

भगवान जुगल किशोर को दिया अयोध्या आने का निमंत्रण 

उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग, हमारे सभी पन्ना के नागरिक, सभी समाज के लोग आज जुगल किशोर भगवान को भी आमंत्रण देने के लिए आए हैं कि महाराज आप भी आइए और पधारिए क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से ही सब हो रहा है, आज पन्ना में यहां से शुरुआत हुई है और सभी समाज को सभी लोगों को अयोध्या का आमंत्रण भी देंगे और 22 जनवरी को घर-घर में राम ज्योति जलाकर दिवाली मनाएंगे।

वीडी शर्मा ने कहा कि यह भारत का इतिहास बन रहा है इसलिए हम आज जुगल किशोर जी से आशीर्वाद लेने के लिए और आमंत्रण देने के लिए आए हैं अयोध्या से जो आमंत्रण आया है और जो पीले अक्षत जो अयोध्या से पधारे हैं वह देकर भगवान को हमने आज आमंत्रित किया भगवान आप भी पधारिए और इस कार्य को सफल बनाइए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews