Panna में लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

indore crime news

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह कार्रवाई गुरूवार को देर रात की गई, जिससे पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, टीम द्वारा मामले में आगे की जांच-पड़ताल जारी है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एमपीईबी कार्यालय का मामला

दरअसल, घटना पन्ना जिला मुख्यालय में स्थित एमपीईबी कार्यालय की है। जब लोकायुक्त की टीम ने सहायक अभियंता को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है जोकि गाड़ी के बिल भुगतान करने की एवज में मांगी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान रत्नेश कुमार वर्मा के रुप में की गई है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के तेलनी गांव का रहने वाला है। जिससे लोकायुक्त टीम द्वारा लगातार पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

बिल भुगतान के लिए मांगी गई थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी इमरान अली ने सागर लोकायुक्त में रत्नेश कुमार वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके तहत, गाड़ी के बिल भुगतान के लिए उनसे 10,000 रुपये मांगा जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी और निरीक्षक अभिषेक वर्मा सहित टीम का योगदान रहा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews