Indore Airport: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाओं का अंबार, परेशान यात्रियों ने उठाया ये कदम

indore airport

Indore Airport News: इंदौर का देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट भले ही इंटरनेशनल हवाई अड्डा बन चुका है लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां अव्यवस्थाओं का अंबार देखा जा रहा है जिसके चलते यात्री खासे परेशान हो रहे हैं लेकिन प्रबंधन का और कोई भी ध्यान नहीं जा रहा है। प्रबंधन की लापरवाही से परेशान हो चुके यात्रियों ने अब समाधान निकालने का नया तरीका ढूंढ लिया है और उन्होंने सीधा नागरिक और उड्डयन विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ट्वीट के जरिए अपनी शिकायतों का समाधान करने की बात कही है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री तक यात्रियों ने अपनी शिकायत पहुंचाई है।

अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बावजूद भी यात्री यहां पर छोटी-छोटी दिक्कतों के चलते परेशान हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ट्वीट करते हुए एक यात्री ने बताया कि एक ही एंट्री गेट ओपन करके रखा गया है जहां पर 2 अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और फ्लाइट के समय से 55 मिनट पहले पहुंचने के बावजूद भी लोगों को एंट्री नहीं दी जा रही है और उनसे ढाई हजार रुपए लिया जा रहा है। इसी के साथ इंडिगो का ग्राउंड स्टाफ भी यात्रियों के साथ ठीक तरह से व्यवहार नहीं कर रहा है।

इस बात की शिकायत व्यक्ति ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ-साथ इंडिगो और मंत्री सिंधिया को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लंबी कतार की तस्वीर के साथ की है।

नहीं लगे हैं साइनेज

एक अन्य यात्री ने ट्वीट करते हुए यह बताया था कि वह 14 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे लखनऊ की इंडिगो फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचने के बाद बैग कहां से लेना है और किस बैग कन्वेयर से कलेक्ट करना इस बारे में कोई भी जानकारी प्रदर्शित नहीं की जा रही थी और ना ही वहां मदद के लिए कोई ग्राउंड स्टाफ मौजूद था। अपनी शिकायत में व्यक्ति ने एयरपोर्ट अथॉरिटी, मंत्री सिंधिया, इंदौर कलेक्टर, शंकर लालवानी और प्रधान मंत्री को भी टैग किया है।

Indore Airport पर मच्छर से परेशान यात्री

कुछ समय पहले एक और यात्री ने ट्वीट करते हुए शिकायत की थी कि गेट नंबर 8 के पास बहुत सारे मच्छर हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्री ने यह निवेदन भी किया था कि तुरंत ही यहां पर मच्छरों को भगाने वाला स्प्रे किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

जो भी यात्री शिकायत कर रहे हैं उन्हें एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा हटाया जवाब दिया जा रहा है कि असुविधा के लिए खेद है और आपकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचाई जा रही है। यात्रियों के मुताबिक तमाम शिकायतों के बावजूद भी सुविधाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं आ रहा है और परेशानी जस की तस बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews