Indore : शहर में घंटों जाम में फंसे रहे लोग, बायपास का रहा सबसे बुरा हाल, देखें वीडियो

Indore

Indore : इंदौर शहर में रविवार के दिन जगह-जगह ट्रैफिक की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल शहर से लेकर गांव तक के लोगों को घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा। ऐसे में चार पहिया वाहनों के बीच दो पहिए वाहन सबसे ज्यादा फंसे रहे। बताया जा रहा है कि एलआईजी से लेकर विजयनगर तक पूरा एबीपी रोड टू व्हीलर और फोर व्हीलर से भरा हुआ नजर आया।

ऐसे में जब ट्राफिक काफी ज्यादा हो गया तो एलआईजी और विजयनगर पुलिस ने स्थिति संभाल कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया। इसके अलावा सबसे बुरा हाल देवास बाईपास का देखने को मिला। दरअसल कनाडिया से झलारिया तक कारों की लंबी कतारें देखने को मिली। इसका ड्रोन सूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सैकड़ों कार्य और टू व्हीलर गाड़ियां ट्रैफिक में फंसी हुई देखी गई।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में फिनिक्स मॉल घूमने के लिए काफी ज्यादा संख्या में लोग घरों से निकलकर मॉल पहुंचे बड़ी बात यह है कि कल क्रिसमस था और क्रिसमस के दिन संडे होने की वजह से सभी लोग फ्री थे, ऐसे में सभी घूमने के लिए निकल पड़े फिनिक्स मॉल में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

हालत यह थी कि लोगों ने बायपास रोड पर ही अपनी गाड़ियां पार्क कर दी और मॉल घूमने के लिए निकल पड़े। जिसकी वजह से बाईपास पर आने जाने वाली गाड़ियों को भी काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लसूडिया टीआई संतोष दूधी ने झलारिया से आने वाले वाहनों को मांगलिया की तरफ डायवर्ट किया। ऐसे में सबसे ज्यादा मुसीबत बाईपास पर बनी कॉलोनी और टाउनशिप में रहने वाले लोगों के लिए बनी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews