पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि एवं बढ़ते हुए बिजली बिल के विरोध में सौपा ज्ञापन

पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि एवं बढ़ते हुए बिजली बिल के विरोध में सौपा ज्ञापन

आलीराजपुर/ यतेन्द्र सिंह सोलंकी। जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपा गया और पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि का एवं बढ़ते हुए बिजली बिल बिजली कटौती का विरोध जनता को राहत पहुंचाने हेतु पेट्रोल डीजल मूल्य कम करने की मांग की। इस मौके पर जोबट विधायक कलावती भुरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, मध्य प्रदेश संगठित कामगार प्रदेश सचिव जनाब जहीर मुगल, कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष सोनू चंदेरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, शेख साहब असंगठित कामगार जिला अध्यक्ष, एडवोकेट जुनैद कुरेशी, इरफान मंसूरी, सोनू वर्मा, अनिल टेपणिया, श्याम बाबा, सुरेश सारडॉ सुरेंद्र चौहान, अरविंद पटेल व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews