World Environment Day : इंदौर के सिरपुर और यशवंत सागर का आज PM मोदी करेंगे वर्चुअली निरिक्षण, ये अधिकारी रहेंगे मौजूद

World Environment Day

World Environment Day : आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस खास अवसर पर आज पीएम मोदी इंदौर के सिरपुर और यशवंत सागर तालाब का वर्चुअल निरिक्षण कुछ ही देर में करने वाले हैं। यह दोनों ही रामसर साइट्स में शामिल है। यह इंदौर के लिए गौरव की बात है। इसको लेकर अधिकारीयों द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है।

वहीं बीते दिन सांसद शंकर लालवानी ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आज पीएम मोदी सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक वर्चुअल निरीक्षण करेंगे। साथ ही आज सुबह 9 बजे से ही स्थानीय कलाकारों और कालेज विद्यार्थियो इस कार्यक्रम के लिए नुक्कड नाटक कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, महापौर परिषद के सदस्य भी उपस्थित है। इसके अलावा आज शहर की कई जगहों पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा।

बीते दिन भी रिंग रोड स्थित शहीद पार्क पर 200 पौधारोपण किया गया। वहीं सीआइआइ- वायआइ द्वारा सिटी फारेस्ट में मियावाकी पद्धति से 4800 पौधे अगले दो माह में लगाने का लक्ष्य रखा गया। बता दे, सीआइआइ-वायआइ द्वारा दो साल तक शहीद पार्क का रखरखाव भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews