सद्बुद्धि पैदल यात्रा से पहले ही Youth Congress नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सद्बुद्धि पैदल यात्रा से पहले ही Youth Congress नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। बढ़ती महंगाई और मध्यप्रदेश में आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर युवा कांग्रेस (Youth Congress) राज्य सरकार के लिए सद्बुद्धि पैदल यात्रा निकाल पाती उससे पहले ही पुलिस ने युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस नेता टाउन हॉल से गांधी स्मारक तिलवाराघाट तक 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने की तैयारी में थे पर उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राज्य सरकार के खिलाफ था प्रदर्शन

मध्यप्रदेश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर युवा कांग्रेस (Youth Congress) आज शनिवार को जबलपुर के टाउन हॉल से लेकर तिलवाराघाट स्थित गाँधी स्मारक तक सद्बुद्धि पैदल यात्रा करने वाली थी पर पुलिस ने यात्रा शुरू होने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही को युवा कांग्रेस ने तानाशाही रवैया बताया है।  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितिन राज के नेतृत्व में होनी वाली यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि हमारे शांतिपूर्ण ढंग से होने वाले कार्यक्रम को पुलिस ने बलपूर्वक रोका और हमे गिरफ्तार किया जो कि सही नहीं है।  युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामी से डरी हुई है और छिपाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें – महंगाई के खिलाफ Youth Congress ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, नारेबाजी की

नही थी कोई अनुमति, कोरोना गाइडलाइन का भी हो रहा था उल्लंघन

इधर युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यक्रम को लेकर पुलिस का कहना था कि प्रदर्शनकारियों के पास किसी तरह की अनुमति नहीं  थी। इतना ही नहीं कोरोना गाइडलाइन का भी जमकर उल्लंघन हो रहा था।  पैदल यात्रा की शासन ने अनुमति नहीं दी इसके बाद भी युवा कांग्रेस भीड़ लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – कैबिनेट मंत्री की बैठक से पहले हंगामा, पुलिस-किसानों के बीच झड़प, बैरीकेटिंग पर चढ़ाए टैक्टर

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की एक टीम निकली है साइकिल यात्रा पर  

युवा कांग्रेस (Youth Congress) की सद्बुद्धि पैदल यात्रा को जहाँ पुलिस ने अवैध बताते हुए कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया तो वहीँ एक टीम राज्य सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा पर निकली है करीब 5 जिलो में होती हुई सीधी तक जाने वाली साइकिल यात्रा युवा कांग्रेस नेता राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकली है जो कि आज सतना जिले में पहुँची हुई है।

ये भी पढ़ें – सरकारी नौकरी 2021: इन पदों पर निकली है बंपर भर्ती, सैलरी 50 हजार से 2 लाख तक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews