पुलिस स्मृति दिवस : नीमच कलेक्टर-एसपी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए किया याद

पुलिस स्मृति दिवस : नीमच कलेक्टर-एसपी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए किया याद

नीमच, कमलेश सारडा। पुलिस शहीद स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) के अवसर पर नीमच पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा सहित अनेक पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित किए।

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा एकमुश्त वेतन! कर्मचारी संघों ने राज्यपाल को लिखा पत्र

इस अवसर पर नीमच पुलिस लाइन में पुलिस द्वारा परेड का आयोजन हुआ और बैंड के साथ शहीदों की याद में बिगुल बजाया। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया की आज स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। वहीं इस मौके पर एसपी सुरज कुमार वर्मा ने कहा कि फोर्स में जवानों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने जीवन की आहुति दी है। इन जवानों को याद किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

[dgv_vimeo_video id=”637408605″]

[dgv_vimeo_video id=”637411173″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews