पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला, दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

indore crime news

Indore Crime News : मध्यप्रदेश के इंदौर में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा पेट्रोलिंग रहे पुलिस आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके चलते एक पुलिस जवान घायल हो गया। तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी सामने आई है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

ये है पूरा मामला

ये मामला इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के कुलकर्णी के भट्टे का है। यहां मोटरसाइकिल पर तीन अरोपी हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए जा रहा थे और लोगो को अपशब्द गालियां दी रहे थे। इस दौरान पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद तुरंत आरोपियों को राउंडअप कर पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान 2 जवान इन तीन आरोपियों पर टूट पड़े। 2 को तो पकड़ लिया गया। वहीं एक जब फरार हो रहा था तो उसके पीछे पुलिस आरक्षक रोशन यादव भी दौड़ पड़ा। इसी बीच बदमाश ने रोशन यादव के चेहरे पर चाकू मारकर फरार हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”847264805″]

परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी को जैसे ही इस पूरे मामले की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं क्राइम ब्रांच सहित अन्य पुलिस दल भी इस मामले में सक्रिय हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही दो आरोपियों को राउंडअप किया गया। जिनकी पहचान 21 साल का रितिक और 19 साल का हर्ष बताया जा रहा है। एक अन्य आरोपी जो नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस बल लगा हुआ है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews