पुलिसकर्मियों पर टक्कर मारने और मारपीट का आरोप, युवकों ने किया चक्का जाम

पुलिसकर्मियों पर टक्कर मारने और मारपीट का आरोप, युवकों ने किया चक्का जाम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी बाइक में टक्कर मारने और फिर मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर दिया। युवकों का कहना था कि पुलिस कर्मी रॉंग साइड बाइक से आ रहे थे और हमारी बाइक में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली।

बिना गलती के मारपीट किये जाने से आक्रोशित युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर एल आई सी तिराहा मोती महल पर चक्का जाम कर दिया। पीड़ित युवक चौपाटी पर दुकान चलाते हैं। व्यस्त मार्ग पर चक्का जाम होने से थोड़ी ही देर में ट्रैफिक बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें – मुकाबला हारने पर रिंग में ही रोने लगा मासूम बॉक्सर, मां ने दुलार कर कराया चुप

धरने पर सड़क पर बैठे पीड़ित युवकों ने कहा कि जब हम धरने पर बैठने लगे तो फिर पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की, टीआई ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उधर धरने की सूचना पर पुलिस फोर्स और सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार  मौके पर पहुंचे और चक्का जाम खुलवाया और दोनों पक्षों को पड़ाव थाने ले गए।

[dgv_vimeo_video id=”654036342″]

[dgv_vimeo_video id=”654036478″]

[dgv_vimeo_video id=”654036584″]

[dgv_vimeo_video id=”654036692″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews