इंदौर कमिश्नर कार्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए उड़ाई 66 न्यायालयों की बिजली, नहीं हो सकी एक भी प्रकरण की सुनवाई

power cut in indore

Power Cut In Indore : बुधवार के दिन जिला न्यायालय में पूरे दिन बत्ती गुल रही थी जिसकी वजह से ना तो गवाहों के बयान दर्ज हो सके और ना ही नकलें बनाई जा सकी। दिनभर जिला न्यायालय वकीलों और पक्षकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने की वजह से कई हजार प्रकरणों की सुनवाई पर असर पड़ा। क्योंकि उन प्रकरणों पर जन सुनवाई नहीं होने की वजह से उन्हें आगे बढ़ा दिया गया। जिसकी वजह से काफी ज्यादा लोग परेशान हुए।

कमिश्नर कार्यालय में बिजली की पूर्ति दिनभर रही जारी

जानकारी के मुताबिक, पेड़ गिरने की वजह से दिनभर जिला न्यायालय में बिजली गुल रही। लेकिन इसको सुधारने के कार्य में भी देरी कर दी गई। दरअसल संभागयुक्त की बैठक चल रही थी इस वजह से बिजली सुधार का कार्य भी नहीं किया गया। दरअसल, कमिश्नर कार्यालय से निर्देश मिले कि जरूरी बैठक समाप्त होने तक इंतजार किया जाए।

इसी बीच न्यायालय में बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर भी फाल्ट हो गया। जिसके चलते और ज्यादा परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा। आपको बता दें जिला न्यायालय में 66 न्यायालय लगाए जाते हैं जिन पर काफी ज्यादा असर पड़ा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जहां एक तरफ जिला न्यायालय के इतिहास में पहली बार दिनभर बिजली गुल रही है। कमिश्नर कार्यालय में दिनभर बिजली की पूर्ति जारी रही। यह कार्यालय जिला न्यायालय के पास ही मौजूद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews