खुले अर्थिंग के तार और टूटे पोलों को देख भड़के ऊर्जा मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

खुले अर्थिंग के तार और टूटे पोलों को देख भड़के ऊर्जा मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

सीहोर, अनुराग शर्मा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Tomar) औचक निरीक्षण के लिये बीती रात सीहोर-श्यामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाकर नाराजगी जताई। वहीं निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सब स्टेशन जाकर देखा जहां कई अनिमित्ताएं पाई गई। यहां सब स्टेशन पर अंधेरा छाया हुआ था, तो कहीं खुले पड़े अर्थिंग को देख कर मंत्री भड़क गए और सुपर वाईजर को फोन पर कार्रवाई करने के और जल्द ही बरखेड़ा हसन के 16 नम्बर डीपी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ये भी देखें- MP : लापरवाही पर फिर गाज, 2 अधिकारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित, 3 को नोटिस

इस दौरान मंत्री के समक्ष एक मामला समने आया था जहां बरखेड़ा हसन के किसान राशिद खां के द्वारा स्थाई कनेक्शन के लिए बिजली कर्मचारी को 5000 रुपये दिए थे जिसपर उन्होंने पैसे वापस दिलाने व उक्त किसान का स्थाई बिजली कनेक्शन लगाने के लिए JE को निर्देश दिए। साथ ही भूमि हीन किसानों के ऊपर बने केश को वापस लेने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि प्रति दिन हर घंटे में बिजली की अघोषित कटौती होती है जिससे वे बहुत परेशान है। वहीं पिछले 3 माह से बरखेड़ा हसन में खेतों में हवा-आंधी से टूटे पड़े पोलो को लेकर मंत्री ने जेई को एस्टीमेट बनाकर भेजने और जल्द काम करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बरखेड़ा हसन विद्युत केंद्र प्रभारी सतीश कुमार सिलोरिया के कार्यक्षेत्र में बरखेड़ा हसन ग्रेट पर अर्थिंग के तार खुले होने, हेलोजन लाइट नहीं होने, वेटरी में पानी नहीं होने जैसी तमाम अनियमितताएं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई।

ये भी देखें- Apple ने नए डिज़ाइनों के साथ की iPhone 13 Series लॉन्च, जाने स्पेशल फीचर्स और मूल्य

आपको बता दें की इससे पहले भी अर्थिंग लाइट का तार बरखेड़ा हसन के मकान से बंधा होने से एक मासूम को करंट लग गया था, जिसके बाद आज फिर ऊर्जा मंत्री ने अर्थिंग तार के खुले होने से विधुत केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरत रहे विद्युत केंद्र प्रभारी सतीश सिलोरिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

https://vimeo.com/605364920

https://vimeo.com/605366333

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews