Ranjeet Hanuman : इस दिन निकलेगी बाबा रणजीत की प्रभात फेरी, एक जैसी वेषभूषा में रथ खीचेंगे 251 भक्त

Ranjeet Hanuman

Ranjeet Hanuman : इंदौर के रणजीत हनुमान काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां मंदिर में रणजीत बाबा के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। वही रणजीत बाबा की प्रभात फेरी में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस बार प्रभात फेरी 16 दिसंबर के दिन निकलने वाली है। इसको लेकर मंदिर प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। इस साल भव्य रूप में बाबा रणजीत की प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया है।

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 2 लाख श्रद्धालु इस में शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार प्रभात फेरी में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। लेकिन आकर्षक नासिक के ढोल व केरल की म्यूजिक मंडली इस बार प्रभात फेरी में नजर आएगी। इन दोनों मंडलियों के भक्ति संगीत में भक्त रमेंगे। रविवार के दिन ही महोत्सव को लेकर के मीटिंग की गई जिसमें सभी कमिटियों ने अपनी तैयारों के बारे में बताया।

इतनी टीमों का हुआ गठन –

ऐसे में 251 भक्तों की एक टीम को बताया गया कि उन्हें रथ खींचने के दौरान किन-किन बातों और सावधानियों का ध्यान रखना है। इसके अलावा इस बार प्रभात फेरी के लिए बनाई गई टीम की वेषभूषा भी एक जैसी होगी। वहीं रथ खींचने वाले भक्त नंगे पैर ही चलेंगे। खास बात ये है कि इस बार 251 सदस्यीय भक्तों की टीम रथ खींचेगी। इसके अलावा प्रसाद वितरण के लिए 100 भक्तों की टीम, नि:शुल्क रक्षासूत्र वितरण के लिए 50 भक्तों की टीम, अतिथि स्वागत के लिए 11 भक्तों की टीम बनाई गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews