Phd थीसिस अप्रूव करने प्रोफ़ेसर ने मांगी 50,000 की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ पकड़ा

Phd थीसिस अप्रूव करने प्रोफ़ेसर ने मांगी 50,000 की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ पकड़ा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की EOW  पुलिस (Gwalior EOW) ने एक प्रोफ़ेसर को 10,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रोफ़ेसर ने एक छात्र से उसकी थीसिस अप्रूव करने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत उसने EOW में की थी।

EOW इन्स्पेक्टर यशवंत गोयल ने बताया की दिल्ली निवासी अवनीश कुमार ने आवेदन दिया था कि वे ग्वालियर के जीवाजी विश्व विद्यालय से डांस में Phd कर रहे हैं। थीसिस को अप्रूव करने के लिए उनसे उनके मार्गदर्शक प्रोफ़ेसर डॉ भगवान दास माणिक (Dr BD Manik) 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव मामले में अंतरिम राहत से किया इनकार

शिकायत के बाद EOW ने आवेदक को कुछ टिप्स दिए और आज मंगलवार शाम को जैसे ही प्रोफ़ेसर माणिक के सिटी सेंटर स्थित घर पर आवेदक अवनीश कुमार ने रिश्वत की पहली किश्त 10,000 रुपये दी , पहले से अलर्ट EOW की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रोफेसर माणिक विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज में डांस विभाग में विभागाध्यक्ष हैं। और शहर के प्रतिष्ठित डांस टीचर हैं।

[dgv_vimeo_video id=”658972037″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews