श्मशान भूमि की मांग पर कयामपुर में शव रखकर प्रदर्शन, तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम

MP: मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ तहसील के कयामपुर में श्मशान भूमि की मांग को लेकर तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। तहसील कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर मृतक का शव रखकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।
MP

MP: जब परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो उस घर का माहौल शोक और पीड़ा से भर जाता है। यह दुख तब और ज्यादा बढ़ जाता है जब मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कोई उपयुक्त जगह न हो। अब ऐसा ही एक दुखद मामला कयामपुर से सामने आया है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ तहसील के कयामपुर में गोस्वामी समाज द्वारा शमशान भूमि की आवंटन की मांग को लेकर एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गोस्वामी समाज के लोग तहसील कार्यालय के सामने शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं जिस वजह से चक्काजाम की स्थिति उतपन्न हो रही है। बताया जा रहा है की कई परिवार के पास शमशान के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है।

लगभग 10 घरों के पास नहीं है जमीन

मिली जानकारी के अनुसार कयामपुर में लगभग 10 घर ऐसे हैं जिनके पास किसी प्रकार की कोई जमीन नहीं है। जबकि कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास कृषि भूमि है। जिन लोगों के पास कृषि भूमि है वे अपने परिजनों की मृत्यु के बाद उन्हें वहां दफना देते हैं। लेकिन जिन परिवार के पास भूमि नहीं है उनके लिए घर के किसी सदस्य की मौत होने पर समस्या बढ़ जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”1006880998″]

2 बीघा भूमि आवंटन की मांग

करीबन 6 महीने पहले हाँलूखेड़ी ग्राम पंचायत झलारा की भूमि पर एक मृतक को दफनाया गया था। लेकिन प्रशासन ने नियमों के आधार पर भूमि आवंटन को रद्द कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि वर्तमान में गोस्वामी समाज बस स्टैंड के पास 10 बीघा भूमि पर 2 बीघा भूमि आवंटन की मांग कर रहा है, जो 279 सर्वे क्रमांक पर स्थित है।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews