Indore : फिल्म Pathaan रिलीज होते ही विरोधियों ने मचाया हंगामा, डंडे लेकर पहुंचे टॉकिज, देखें वीडियो

Pathaan

Pathaan : इंदौर शहर में पठान फिल्म रिलीज होते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया। कार्यकर्त्ता डंडे लेकर टॉकिज पहुंच गए इतना ही नहीं वहां लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ते हुए नजर आए। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दे, फिल्म पठान का जब से बेशर्म रंग गाना रिलीज हुआ है तब से ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है।

बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोग लगातार इसको लेकर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के बीच आज फिल्म रिलीज कर दी गई है। लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। थिएटर और टॉकिज के बाहर लगे पोस्टर को फाड़ कर नारे बाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं चप्पल से भी पोस्टर पर मार रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग दीपिका और शाहरुख पर अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं। ये वीडियो में साफ़ नजर आ रहा हैं। ये वीडियो इंदौर के कस्तूर टॉकिज की है। इसके अलावा ये भी खबर सामने आई है कि सपना संगीता टॉकिज में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया।

यहां देखें वीडियो –

[dgv_vimeo_video id=”792501444″]

आप भी इस वीडियो को देख कर हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में लोग पोस्टर फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही लोगों के हाथों में डंडे भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब देखा ये होगा कि इतने विरोध के बाद भी आखिर फिल्म हिट होती है या नहीं क्योंकि इस फिल्म को देखने के लिए फैंस ने प्री टिकट बुक करवा ली है। एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की है। अब आज रिलीज होने के बाद ये फिल्म क्या कमाल करती हैं ये देखने की बात होगी। क्योंकि इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”792501531″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews