भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी से पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी से पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। रायसेन जिले (Raisen District) में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष (BJP former district president) से पुलिसकर्मियों (police) द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जहां पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी (Surendra Tiwari) ने बाड़ी थाना प्रभारी केशव शर्मा और 2 अन्य पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पुलिसकर्मी शराब के नशे में उन्हें थाने पकड़ के ले गए। जिसके बाद इसकी जानकारी लगते ही एसडीओपी नरेंद्र राठौर थाने पहुंचे और रात में ही सुरेंद्र तिवारी को उनके घर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें…पुलिस आरक्षक ने मेट्रो बस परिचालक के साथ की मारपीट, आक्रोशित परिचालकों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात सुंदरकांड के पाठ के बाद वह अपने घर लौट रहा था। घर के आस-पास खाना खाने के बाद घूम रहा था। वहीं सामने से पुलिस की गाड़ी में सवार बाड़ी थाना प्रभारी केशव शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी आए और मुझसे पूछताछ करने लगे। जिसके बाद वह मुझे धारा 144 की बात कहने लगे। जिसके बाद वह मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर थाने ले गए और थाने में ले जाकर मेरे साथ अति अभद्रता करी।

https://vimeo.com/600361895

हथकड़ी लगा कर 2 घंटे थाने में बिठाया
तिवारी ने आगे बताया कि उन्हें हथकड़ी लगाकर मुझे 2 घंटे तक थाने में बैठाया गया। वहीं मेरे ऊपर झूठे केस भी लगाने के लिए कहा गया पुलिस कर्मी द्वारा कहा गया कि देसी कट्टा लाओ और इसके जेब में रख दो और दारू लाकर इसके मुंह में भर दो। इसको लॉकअप में बंद करके जेल भेजो। बुधवार सुबह जैसे ही यह खबर जिले में फैली तो भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी केशव शर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।

यह भी पढ़ें…गांव के रसूखदार ने पुलिस के साथ मिलकर किसान को बेहरहमी से मारा, घटना को लेकर कांग्रेस विधायक ने कही यह बात

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews