Raisen News : रायसेन जिला जेल के कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला

Raisen News : रायसेन जिला जेल के कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला

Raisen District Jail : मध्यप्रदेश के रायसेन जिला जेल में कल शाम को ही शराब के मामले में आरोपी बनाए गए राहुल को बरेली से जिला जेल भेजा गया था जिसकी देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

बता दें कि पूरा मामला बाड़ी के अमरावद निवासी राहुल को आबकारी विभाग द्वारा शराब के मामले में आरोपी बनाया गया था यहां बरेली में चेकअप के बाद उसे रायसेन जिला जेल शाम को भेजा गया था जहां रात में राहुल की तबीयत खराब हुई उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया वहां डॉक्टर द्वारा राहुल का इलाज करने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था लेकिन रात 1:30 बजे के लगभग राहुल की बाथरूम में गिरने के बाद तबीयत खराब हुई और उसे उसी समय रायसेन जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया लेकिन डॉक्टरों की टीम ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”775031071″]

वहीं परिजन इस मामले में आवकारी विभाग ओर आवकारी ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेट के सामने डॉक्टर की टीम द्वारा किए जा रहे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि किस कारण राहुल की मौत हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”775030776″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews