Rajgarh: बहन के प्रेमी ने चार साथियों संग भाई सोनू को उतारा मौत के घाट, पिता ने लिखवाई झूठी रिपोर्ट

rajgarh

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के राजगढ़ (rajgarh) जिले में एक बहन के सनकी प्रेमी दीपक मीणा ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका (girlfriend) के भाई सोनू मीणा की बेरहमी से हत्या (murder) कर दी। भाई का कसूर सिर्फ इतना ही था कि उसने अपनी बहन का फोटो उसके प्रेमी के व्हाट्सऐप की डीपी (whatsapp dp) पर लगा देख लिया था और अपनी बहन के प्रेमी को फटकार लगा दी थी। जिससे आरोपी (accused) प्रेमी दीपक मीणा काफी गुस्से में था। जिसके बाद आरोपी ने चार साथियों के साथ अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसके भाई की गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं अपनी इज्जत को बचाने के लिये मृतक सोनू मीणा के पिता ने मामले को मोड़ने के चलते लूट की झूठी रिपोर्ट (fake report) लिखवाई थी। वहीं इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रेमी दीपक और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें… NSUI जिला अध्यक्ष ने कैरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, ये है कारण

इस अंधे कत्ल के मामले को सुलझाते हुए राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिता ने जो रिपोर्ट लिखवाई थी उसके अनुसार राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के बेरिया खेड़ी गांव 10 जून की रात को एक पच्चीस वर्षीय युवक सोनू मीणा की अज्ञात बदमाशों ने डकैती डालने की नीयत से घर में घुसकर हत्या कर दी थी एवं उसके परिवार वालों के साथ गंभीर मारपीट की थी साथ ही डेढ़ लाख रुपए और गहने लूट ले गए थे। लूट और हत्या से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए ,राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने एक टीम बनाई जिसने जांच के दौरान फरियादी निरंजन मीना व उसके घर के लोगों से बारीकी से पूछताछ की जिन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस टीम को बताया कि हमारे रुपये और जेवर अज्ञात लोग लेकर नहीं गये है सारा सामान हमारे ही पास है, मामले में शक के आधार पर पुलिस ने गुना जिले के दीपक मीणा से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि में ग्राम बैरियाखेडी के सोनू मीणा की बहन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था वह फोन पर बातें करता था। एक दिन जब वो अपने साथियों के साथ सोनू मीणा की बहन से मिलने गया था, उस दिन उसने प्रेमिका के साथ फोटो खींच लिया था। फिर उसने अपनी प्रेमिका के साथ वाला फोटो अपनी व्हाट्सएप की डीपी पर लगाया था। तो प्रेमिका के भाई सोनू मीणा से उसकी मोबाइल पर कहासुनी हो गई थी, इसके कारण वो काफी गुस्से में था।

यह भी पढ़ें… MP Weather : मप्र के आधा दर्जन संभागों सहित कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

सोनू मीणा को सबक सिखाने के लिए 09 जून को फिर से वो अपने साथियों के साथ दो बाइक से बैरियाखेडी गांव सोनू मीणा की बहन से मिलने गया था, मुलाकात के दौरान सोनू ने उन दोनों को एक साथ देख लिया। तब उसने अपने दोस्तों के साथ सोनू को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी चिल्लाचोट सुनकर उसके माता पिता की नींद भी खुल गई तो उनके साथ भी उन लोगों ने मारपीट की फिर उसके साथी ने सोनू को अंदर कमरे में पकड लिया ओर उसने डंडे से सोनू को मारा ओर डंडे से उसका गला दबा दिया। जिसके बाद सोनू को अचेत हालत में देखकर हम सभी वहां से मोटर साइकल से भाग निकले । पुलिस ने आरोपी दीपक मीणा की निशानदेही पर अन्य सभी आरोपी धमेंद्र मीना, अजय मीना, नरेश मीना, धमेंद्र मीना को गिरफ्तार कर लिया है।

बाईट 01 प्रदीप शर्मा sp राजगढ़

[dgv_vimeo_video id=”564092755″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews