Indore : राजपूत करणी सेना ने कमिश्नर ऑफिस परिसर में किया बुलेट बाइक से चक्काजाम, जानें वजह

Indore : राजपूत करणी सेना ने कमिश्नर ऑफिस परिसर में किया बुलेट बाइक से चक्काजाम, जानें वजह

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओ ने बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय पर जमकर हंगामा मचाया। दरअसल, राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय पर किये गए प्रदर्शन के दौरान बुलेट चक्काजाम भी किया। जिसके चलते पुलिसकर्मियों सहित आने-जाने वालों को परेशानियां हुई। इस दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

ये भी पढें- नरोत्तम मिश्रा ने किसको कहा कांग्रेस के ‘चचाजान’ ?

राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह राघव ने सरकार को सख्त लहजे में चुनौती देते हुए कहा कि सम्राट मिहिर भोज राजपूत सम्राट है और उन्हें गुर्जर सम्राट बताकर इतिहास के साथ छेड़ छाड़ कर जगह-जगह उनकी प्रतिमाएं लगाई जा रही है। इसी बात का विरोध राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कलवी को उत्तर प्रदेश में नज़रबंद कर दिया गया है। इसी बात से नाराज राजपूत करणी सेना की जिला इकाई द्वारा इंदौर में कमिश्नर कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन कर लोकेंद्र सिंह कलवी की रिहाई की मांग के साथ ही राजपूत सम्राट मिहिर भोज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ न करने की मांग की गई। वही राजपूत करणी सेना ने मांगे नही माने जाने पर भोपाल और दिल्ली के कड़े व उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें- गुड न्यूज : सीएम शिवराज सिंह के कई बड़े ऐलान- MP में बनेगा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल

इधर, इस ज्ञापन सौंपने के दौरान राजपूत करणी सेना के युवाओ ने संभागायुक्त कार्यालय परिसर पर बुलेट से चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों को आने जाने के परेशानी हो रही थी। वही तुकोगंज थाने के पदस्थ एसआई प्रवीण नागर ने युवाओं को समझाइश दी बावजूद इसके राजपूत करणी सेना के युवा नहीं माने जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, लेकिन यातायात विभाग का कोई भी जिम्मेदार मौके पर नही पहुंचा और लोग आधे घण्टे तक परिसर में फंसे रहे।

[dgv_vimeo_video id=”611575700″]

[dgv_vimeo_video id=”611587812″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews