कौन हैं MP राज्यसभा के उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन? परिवार में कौन-कौन? कुल संपत्ति कितनी है? यहाँ जानें सबकुछ 

भाजपा में एमपी राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में जॉर्ज कुरियन का नाम घोषित किया है। आइए जानें उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य-
george kurien

Rajya Sabha Candidate List : मध्य प्रदेश से आखिरकार राज्यसभा के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा को लेकर भाजपा ने आधिकारिक नामों का पत्र जारी किया है। इस पत्र में इस पत्र में रवनीत सिंह बिट्टू, मिशन रंजन दास, रामेश्वर तेली मनन कुमार मिश्रा और किरण चौधरी जैसे कई नाम शामिल हैं। लेकिन जो सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया है वह है केरल में वर्तमान बीजेपी सरकार के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का।

कई नेताओं के हाथ लगी मायूसी

यह नाम अपने आप में चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि मध्य प्रदेश से नरोत्तम मिश्रा ,जयभान सिंह पवैया, और केपी यादव जैसे दिग्गजों के नाम के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन लिस्ट जारी होते ही इन कयासों पर विराम लगा और लोग अचरज में पड़ गए।

जॉर्ज कुरियन (George kurien Kerela) का बीजेपी के साथ गहरा नाता  

जॉर्ज कुरियन राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं है। वह सक्रिय राजनीति में भाजपा के लिए वर्ष 1980 से निरंतर काम कर रहे हैं और किसी भी उतार-चढ़ाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। और शायद आज उनका यह नाम पार्टी से इसी ईमानदारी का परिणाम है।

आईए जानते हैं कौन है जॉर्ज कुरियन (Who is George Kurien?)

जन्म और शिक्षा– वर्ष 1960 ने इत्तुमन्नूर के नंबियाकुल्लम के क्रिस्चियन परिवार में जॉर्ज कुरियन का जन्म हुआ था। उन्होनें कोट्टायम जिले से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद LLB में ग्रेजुएशन कर मास्टर ऑफ आर्ट्स में पीजी किया। फिर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की।

राजनीतिक करियर– जॉर्ज कुरियन ने 1980 में  बीजेपी ज्वाइन की। फिर कई दायित्व निभाए। 2016 में बीजेपी की तरफ से पुतुपल्ली विधानसभा से तत्कालीन सीएम ओमन चैंडी के खिलाफ चुनाव लड़ा। 2024 में बीजेपी ने उन्हें मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। वर्तमान में वह केरल भाजपा के अध्यक्ष और भाजपा कोर कमेटी के मेम्बर हैं।

परिवार और संपत्ति– कुरियन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पत्नी ओटी अन्नामा इंडियन आर्मी की सेवानिवृत नर्स हैं। बच्चों का नाम आदर्श जॉर्ज पोकारण और आकाश जॉर्ज पोकारण हैं।  इनकी नेट वर्थ 60.64 लाख है, जबकि कुल एसेट के नाम पर 61.31 लाख की संपत्ति है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews