
a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station
Indore Crime News : विश्वास कितना और कैसे किया जाए वर्तमान परिदृश्य में यह एक सोच का विषय बन गया है। झूठे वादे झूठ फरेब धोखा देना मानो एक चलन सा हो गया है। ऐसे ही एक झूठ और धोखे का शिकार एक युवती हुई। मामला मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर का है।
यहां रहने वाली एक युवती के साथ उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई मर्तबा उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ना नकुर कर रहा था। जिसके बाद युवती ने पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
तुकोगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
[dgv_vimeo_video id=”881366130″]
जानकारी के मुताबिक, तुकोगंज पुलिस को युवती ने पूरा मामला बताया। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर कई मर्तबा उसका शारीरिक शोषण आरोपी ने किया है और शादी का कहने पर पीड़िता के साथ ना नकुर कर रहा है। पीड़िता को सुनने के बाद पुलिस ने तात्पर्यता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया।
साथ ही आरोपी की तलाश कर उसकी गिरफ़्तारी की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले की जांच पुलिस कर रही है जल्द ही आरोपी से पूछताछ कर मामले की तेह तक पहुंचा जाएगा। इस मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा दी गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
