इंदौर में छात्रा के साथ रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में छात्रा के साथ रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर नशे की गिरफ्त में किस कदर आ चुका है ये बात जगजाहिर उस वक्त हुई थी जब ड्रग आंटी पकड़ाई थी, इसके ड्रग्स से जुड़े काले कारोबार में नित नए खुलासे सामने आए है। शुक्रवार को इंदौर में पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया लेकिन इसमें ड्रग आंटी नहीं बल्कि ड्रग दीदी के तार जुड़े सामने आए है।

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, स्कीम-78 निवासी 15 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर गजनी उर्फ गोलू ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदु दीदी उर्फ मीनू व अन्य के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और नशे की लत लगाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, छात्रा को नशे की लत लगाने के बाद 14 नवम्बर को इंदौर में छात्रा को दो आरोपी गजनी और अमन घुमाने ले गए और कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी। इसके बाद उसे क्षेत्र के ही  स्काय होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। वही दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा को ड्रग दीदी के घर ले गए और तीन दिन तक उसे नशे का पाउडर देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

3 दिन बाद छात्रा को बमुश्किल आरोपियों ने छोड़ा। बता देें कि आरोपी बिंदु दीदी के साथ मिलकर ड्रग्स का कारोबार करते थे और उज्जैन से वो ड्रग्स लाते थे। वही आरोपी चाहते थे कि 15 वर्षीय छात्रा ड्रग पेडलर्स के तौर पर उनके साथ काम करे। वही 31 दिसम्बर 2020 की रात को भी नाबालिग छात्रा को बिंदु दीदी के घर ले जाया गया और फिर से दुष्कर्म किया गया।

इधर, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। इंदौर आईजी हरिनारायण चारि मिश्र ने मीडिया को बताया कि इस पूरे मामले में शिकायत आने पर पुलिस ने तस्दीक की गई और घटना सही पाई गई और आईपीसी की धारा 376 में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में ड्रग की लत भी आरोपियों ने लगवा दी थी। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews